पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाकाल की सुरक्षा एक एजेंसी करें

महाकाल की सुरक्षा एक एजेंसी करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। महाकालमंदिर की सुरक्षा को लेकर कमिश्नर डॉ. रवींद्र पस्तोर ने आदेश दिए कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एक ही एजेंसी को सौंपे। कमिश्नर ने कलेक्टर कवींद्र कियावत से इस बारे में चर्चा की है तथा मंदिर प्रबंध समिति को पत्र लिखा है।

मंदिर की सुरक्षा में अभी जिला पुलिस बल, एसएएफ और समिति की निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड तैनात हैं। किसी भी घटना में तीनों एजेंसी एक-दूसरे पर लापरवाही के आरोप लगाती है। सुरक्षा की जिम्मेदारी एक एजेंसी के पास होने से यह सख्त होगी और एजेंसी पूरी जिम्मेदारी के साथ तैनात रहेगी। मप्र में नवगठित राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल को यह दायित्व देने के संबंध में चर्चा चल रही है। कमिश्नर डॉ. पस्तोर ने डीजीपी नंदन दुबे से हाल ही में उज्जैन दौरे के समय चर्चा की थी। कलेक्टर कवींद्र कियावत ने भी सिंहस्थ संबंधी बैठक में उक्त एजेंसी को जिम्मेदारी देने की जानकारी दी थी। कलेक्टर ने यह भी बताया था कि सुरक्षा का व्यय मंदिर समिति के खाते से हटकर राज्य शासन के खाते में जाएगा। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने कहा इस संबंध में कमिश्नर का पत्र प्राप्त हुआ है। जल्द निर्णय लिया जाएगा।