पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुग्ध संघ में आज करेंगे 150 कर्मचारी प्रदर्शन

दुग्ध संघ में आज करेंगे 150 कर्मचारी प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। दुग्धसंघ उज्जैन मक्सीरोड पर गुरुवार को 150 कर्मचारी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराएंगे। कर्मचारी वेतन, एरियर, पदोन्नति अनुकंपा नियुक्ति सहित 13 सूत्री मांगें पूरी नहीं होने से नाराज होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय दूध डेयरी कर्मचारी महासंघ मप्र के महामंत्री आरएस नायर ने कहा गुरुवार दोपहर 1.30 बजे कर्मचारी दुग्ध संघ के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करेंगे। 21 25 जुलाई को दुग्ध महासंघ के अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने मांगों के संबंध में बैठक की थी जिसमें प्रबंधन ने 30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था लेकिन मांगें पूरी नहीं होने से कर्मचारी नाराज हैं। आगामी दिनों में यदि मांगें हल नहीं हुई तो प्रदेश में कर्मचारी एक साथ हड़ताल कर सकते हैं।

कलएमडी उज्जैन में, कर्मचारी मिलेंगे: 19सितंबर को दुग्ध महासंघ के महाप्रबंधक शोभित जैन भोपाल उज्जैन में अधिकारियों की मीटिंग लेंगे। इस दौरान उज्जैन सहित प्रदेशभर के कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी उनसे मांगों के संबंध में चर्चा करेंगे।