- Hindi News
- यूडीए ने पक्ष रखा जमीन मुक्त करना संभव नहीं
यूडीए ने पक्ष रखा-जमीन मुक्त करना संभव नहीं
भासं.उज्जैन। यूडीएकी आवासीय योजना शिप्रा विहार एक्सटेंशन में रही लालपुर की जमीन के मामले में सरोज गुप्ता की ओर से आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव एसएन मिश्रा के यहां धारा 51 में अपील की थी। जमीन को योजना से मुक्त किए जाने को लेकर की अपील में बुधवार को सुनवाई हुई। यूडीए सीईओ शिवेंद्र सिंह की ओर से पीएस को अवगत कराया कि आवासीय योजना नियमानुसार बनाई है, जमीन को मुक्त किया जाना संभव नहीं है। यूडीए के ईई केसी पाटीदार भी मौजूद रहे। ध्यान रहे शिप्रा विहार त्रिवेणी विहार आवासीय योजना पूर्ण होने के बाद यूडीए द्वारा शिप्रा विहार एक्सटेंशन त्रिवेणी विहार एक्सटेंशन आवासीय याेजना लाई गई है, जिसमें किसानों की जमीन योजना में चली गई है।