- Hindi News
- आज नानाखेड़ा क्षेत्र में चार घंटे बिजली नहीं
आज नानाखेड़ा क्षेत्र में चार घंटे बिजली नहीं
भासं.उज्जैन। एस्सेलविद्युत वितरण कंपनी की टीम द्वारा गुरुवार को भी मैंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस वजह से नानाखेडा़ क्षेत्र में चार घंटे बिजली बंद रहेगी। एस्सेल कंपनी के पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया फाल्ट आदि की समस्याओं के निराकरण के लिए मैंटेनेंस पेड़ों की डालियों को काटा जा रहा है, जिसके चलते गुरुवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक महाकाल वाणिज्यिक, नानाखेड़ा बस स्टैंड, प्रगतिनगर, अन्नपूर्णा नगर अंबेडकर नगर में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
कलयहां बंद रहेगी बिजली: शुक्रवारसुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक दीप्ति परिसर, कीर्ति विहार, अमरनाथ एवेन्यू, त्रिवेणी विहार, शनि मंदिर, शंकरवासा, पावापुरी अंजूश्री काॅलोनी में बिजली बंद रहेगी।