- Hindi News
- राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा का शुभारंभ आज
राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा का शुभारंभ आज
उज्जैन|म.प्र शासनउच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को देवासरोड स्थित शासकीय माधव साइंस कॅालेज में और शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (जीडीसी) में होगा। स्पर्धा में प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, रीवा, जबलपुर, सागर भोपाल और ग्वालियर संभाग के दल भाग लेंगे। स्पर्धा में महिला वर्ग में 28 छात्रा खिलाड़ियों और पुरुष वर्ग में 35 छात्र खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा। माधव साइंस कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ.शरद नागर ने बताया स्पर्धा का शुभारंभ महाविद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे प्राचार्य एवं अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा विभाग डॉ.उषा श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य मे होगा। अध्यक्षता शा.कालिदास कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सतीश गौड़ करेंगे। जीडीसी के प्राचार्य डॉ.मो.इसहाक क्रीड़ा अधिकारी ने कहा दोपहर 12.30 बजे कॉलेज हॉल में स्पर्धा का उद्घाटन सीमा अलावा पुलिस अधीक्षक अजाक एवं डॉ.उषा श्रीवास्तव के आतिथ्य में होगा।
नॉकआउट पद्धति से होंगे मैच : क्रीड़ाअधिकारी डॉ.शरद नागर ने बताया प्रदेश की सात टीमों के बीच कुल छह मैच नॉक आउट पद्धति से खेले जाएंगे। महिला टीम में चार और पुरुष टीम में पांच खिलाड़ी होते हैं। दोनों वर्ग की स्पर्धा में कुल 63 खिलाड़ियों के बीच मैच होंगे।