- Hindi News
- दुग्ध संघ एमडी बोले प्लास्टिक बॉटल में दूध शुरू करें
दुग्ध संघ एमडी बोले-प्लास्टिक बॉटल में दूध शुरू करें
भासं.उज्जैन। दुग्धमहासंघ के एमडी शोभित जैन ने शुक्रवार देरशाम मक्सीरोड पर उज्जैन दुग्ध संघ का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बनकर तैयार प्रदेश के पहले बाटलिंग प्लांट को जल्द शुरू कर दूध सप्लाई कांच की जगह प्लास्टिक बाटलों करने के निर्देश दिए। एमडी दोपहर 12 बजे भोपाल से उज्जैन आए। दोपहर में बृहस्पति भवन में एपीसी शिप्रा होटल में पशु पालन संबंधी बैठक लेने के बाद वे मक्सीरोड स्थित प्लांट देखने पहुंचे। सीईओ जेआर दारूवाला ने एमडी को बताया बॉटलिंग प्लांट तैयार है। इसमें टेस्टिंग भी चल रही है। जल्द इसे शुरू करेंगे। मार्केटिंग मैनेजर डीपी सिंह के मुताबिक एमडी को उज्जैन प्लांट में घी के डिब्बों पर बारकोड, होलोग्राम के साथ जल्द टैंपर प्रूफ पैकिंग किए जाने की भी जानकारी दी।