पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक पटवारी ने सहायतार्थ भेंट किया 70 हजार का चेक

विधायक पटवारी ने सहायतार्थ भेंट किया 70 हजार का चेक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. युवककांग्रेस लोकसभा क्षेत्र उज्जैन-आलोट इकाई के तत्वावधान में शनिवार से कैरम टूर्नामेंट का आयोजन होगा। शुभारंभ शनिवार शाम 6 बजे हेलावाड़ी स्थित कम्युनिटी हॉल में युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष हेमंतसिंह चौहान उपाध्यक्ष चंद्रभानसिंह चंदेल के आतिथ्य में होगा। जानकारी लोकसभा क्षेत्र महासचिव इकबाल खान ने दी।

उज्जैननोडल उपविजेता

उज्जैन. महाकालग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट ने राज्य स्तरीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की। उद्घाटन आरएल वर्मा रेलवे जज एवं संस्थान के वाइस चेयरमैन आलोक वशिष्ठ ने किया। स्पर्धा में उज्जैन, भोपाल, इंदौर की नोडल टीमों ने भागीदारी की। बालिका वर्ग में इंदौर नोडल विजेता उज्जैन नोडल उपविजेता रहा।

पंचांगका विमोचन

उज्जैन. महामंडलेश्वरडॉ. दिव्यानंद भिक्षु ने श्री शिव दामोदर दिव्य पंचांग का इंदौर में विमोचन किया। इस अवसर पर पंचांग के संपादकद्वय पं. चंदन व्यास श्रद्धा व्यास, ज्योतिषाचार्य पं. श्यामनारायण व्यास, उद्योगपति प्रकाश सिंघल, प्रसन्न सोलेगांवकर उपस्थित थे।

संगीतगायन आज : उज्जैन. गायकआभास जोशी का संगीत गायन शनिवार दोपहर 2.30 बजे इंदौर के रवींद्र नाट्य गृह में होगा। जानकारी उमेश शकरगाये ने दी।

छात्राओंका स्वास्थ्य परीक्षण

जहांगीरपुर. ग्रामपलसोड़ा के शासकीय हाई मिडिल स्कूल में 76 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हिमोग्लोबिन की जांच कर दवाइयां वितरित की गई। डॉ. एसएन पांडे आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी जहांगीरपुर ने संबोधित किया। आभार संस्था प्रभारी गिरिराजसिंह चौहान ने माना।

अरविंदकुमार को पीएचडी

उज्जैन. विक्रमविवि ने अरविंदकुमार को वाणिज्य संकाय में पीएचडी उपाधि प्रदान की। उन्होंने डॉ. राजेंद्र गुल्हाटी के मार्गदर्शन में सहकारी बैंकों का उज्जैन जिले के ग्रामीण अंचल के आर्थिक विकास में योगदान शीर्षक से शोधकार्य पूर्ण किया।

फसल बीमा राशि प्रमाण-पत्र वितरण

उज्जैन. सेवासहकारी संस्था मर्या. अंबोदिया द्वारा खरीफ फसल वर्ष 2013 की क्षतिपूर्ति बीमा क्लेम राशि के प्रमाण-पत्र विधायक सतीश मालवीय की उपस्थिति में शुक्रवार को वितरित किए गए। अध्यक्षता मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला ने की। अतिथि करणसिंह रूई, रामसिंह सोलंकी, भगवानसिंह पंवार, चंदरसिंह बड़वई, भंवरसिंह पानबिहार, हीरालाल पंचेड़, राधेश्याम पांचाल, रामेश्वर आंजना थे। इस