पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक हेक्टेयर भूमि में लगता 55 किलो सोयाबीन बीज, किसान बोते हैं 85 किलो

एक हेक्टेयर भूमि में लगता 55 किलो सोयाबीन बीज, किसान बोते हैं 85 किलो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं.उज्जैन। सोयाबीनकी एक हेक्टेयर भूमि पर खेती के लिए 55 किलो बीज लगता है जबकि किसान प्रति हेक्टेयर 85 किलो बीज बोते हंै। प्रति हेक्टेयर 30 किलो बीज बचाए जाने के लिए किसानों के बीच जागरुकता फैलाई जाना आवश्यक है। कृषि प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने यह जानकारी शुक्रवार को बैठक के दौरान अधिकारियों को दी।

बृहस्पति भवन में शुक्रवार को एपीसी (एग्रीकल्चर प्रोडक्शन कोड) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि को लाभ का धंधा बनाए जाने, रबी-खरीफ की फसलों का क्षेत्र बढ़ाए-घटाए जाने, मछली उत्पादन, डेयरी उत्पादन सहित कृषि के अन्य बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पशु चिकित्सा प्रमुख सचिव प्रभांशु कमल, कृषि उत्पादन आयुक्त आरके स्वाई, सहकारिता आयुक्त मनीष श्रीवास्तव, संभागायुक्त डॉ. रवींद्र पस्तौर, मार्कफेड के प्रबंध संचालक बीएम शर्मा, उज्जैन कलेक्टर कवींद्र कियावत, जिला पंचायत सीईओ डॉ. एमपी पटेल सहित संभाग के सभी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बारिशकी कमी, घटेगा गेहूं का रकबा : इससाल बारिश की कमी के मद्देनजर गेहूं की फसल के रकबे को कम करते हुए चना, सरसों अन्य फसलों का रकबा बढ़ाने के प्रयास है।

कृषिक्षेत्र में कलेक्टर करें लीडरशिप : कृषिउत्पादन आयुक्त आरके स्वाई ने कहा कि नवाचार करने के लिए संभाग के सभी जिलों में कलेक्टर को लीडरशिप स्वीकार करना होगी, तभी किसानों को तैयार किया जा सकेगा। कृषि महाेत्सव को जन-आंदोलन में परिवर्तित किया जाए।

मुख्यमंत्रीअचानक पहुंचेंगे-25 सितंबरसे कृषि महोत्सव की शुरुआत हो रही है। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान बिना बताए गांवों में पहुंचेंगे और खुद पड़ताल करेंगे। इसलिए सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।