- Hindi News
- दो युवकों के साथ मिली युवती लव जेहाद का आरोप
दो युवकों के साथ मिली युवती लव जेहाद का आरोप
बड़ावदा/जावरा/रतलाम. शनिवारको बड़ावदा के पास मलेनी नदी की पुलिया पर पुलिस ने दो युवकों एक युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारियों ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए बड़ावदा पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बनाया। परिजन यह कहते हुए युवती को थाने से ले गए कि हमारी सहमति से ही वह युवकों के साथ हुसैन टेकरी दर्शन के लिए आई थी। पूछताछ में पुलिस को पहले युवती ने अपना नाम शबाना सख्ती बरतने पर असली नाम पता बताया। बड़ावदा टीआई जी.एस. मंडलोई ने बताया रविवार शाम 4 बजे सूचना मिली कि मलेनी नदी के पुल पर एक युवती दो युवक संदिग्ध रूप से खड़े हैं। पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। 20 वर्षीय युवती ने खुद को नागदा जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया। उसका विवाह उज्जैन जिले में हुआ है। उसने बताया वह मर्जी से युवकों के साथ आई है। टीआई ने बताया आरोपी युवक फिरोज पिता फरीद नागेश्वर पिता नगजीराम दोनों निवासी बनबना (नागदा जं.) हैं। तलाशी में फिरोज के पास से देसी कट्टा कारतूस मिले। उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने का प्रकरण दर्ज किया। नागेश्वर के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई की गई। टीआई ने बताया नागदा थाने में फिरोज का आपराधिक रिकॉर्ड है।
भयभीत हैं माता-पिता इसलिए नहीं की शिकायत
विहिप के जावरा जिला सुरक्षा प्रमुख नागेश सोलंकी ने बताया युवती को बरगलाया गया है। उसक मां-बाप भी डरे हैं, इसलिए उन्होंने शिकायत नहीं की। यह लव जेहाद जैसा ही मामला है। पुलिस प्रकरण कायम करे। बजरंग दल के बड़ावदा प्रखंड संयोजक शैलेंद्र पौराणिक संगठन के पंकज साईंवाल ने भी आक्रोश जताया।
रतलाम में छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज
रतलाम। कालिकामाता परिसर में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक-युवती के मामले में शनिवार को युवती के पिता रतलाम पहुंचे। युवती आदिवासी समाज से है। इसलिए प्रकरण महिला थाने से अजाक थाने भेजा गया। अजाक डीएसपी ए.आर. खान ने बताया युवती की रिपोर्ट पर आरोपी आमीन पिता बाबूखां (24) निवासी लुहारिया (भीलवाड़ा) के खिलाफ छेड़छाड़ एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पिता ने बताया बेटी निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई करती है। उसके साथ बाजना क्षेत्र की चार और लड़कियां पढ़ती हैं।
दसवीं पास है युवक
आमीन दसवीं पास है और जड़ी-बूटी से इलाज करता