- Hindi News
- आरोपियों को तलाशने के लिए रातभर छापे मारे
आरोपियों को तलाशने के लिए रातभर छापे मारे
आरोपियों को तलाशने के लिए रातभर छापे मारे
भासं. उज्जैन। विक्रमविवि में तोड़फाेड़ मामले में मुख्य आरोपियों के जेल पहुंचाने के बाद पुलिस ने फरार आरोपियों को तलाशने के लिए गुरुवार-शुक्रवार की रात छापे मारे लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। सीएसपी विजय डावर ने बताया यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रो.जवाहरलाल कौल से विहिप और बजरंगदल के लोगों द्वारा अभद्रता की थी। मामले में वीड़ियो फुटेज से शिनाख्त कर 15 उपद्रवियों को जेल भेजा जा चुका है। तीन फरार है।
दोआरोपियों ने जमानत अर्जी पेश की: विविमें तोड़फाेड़ के मामले में भैरवगढ़ जेल में बंद राजेंद्र नगर निवासी त्रिलोक पिता ओमप्रकाश और वीरनगर के धर्मेंद्र पिता मानसिंह चौहान की और से शुक्रवार को सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी पेश की है। सुनवाई 22 सितंबर को होगी।