उज्जैन. पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर गोवर्धन देवासरोड स्थित ग्राम चंदेसरी में हाइटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ा था। उसे 22 घंटे बाद शुक्रवार सुबह 8 बजे विद्युत कंपनी की टीम ने नीचे उतारा। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात लोग रातभर उसकी निगरानी करते रहे।
नरवर थाना टीआई सुखराम बगबैया ने बताया मेघा खेड़ी निवासी गोवर्धन पिता जग्गा (50) की मानसिक स्थित ठीक नहीं है। गुरुवार सुबह गोवर्धन ने विवाद के चलते उसकी पत्नी को कुल्हाड़ी मार दी थी। वह डर गया था कि कहीं पत्नी मर तो नहीं गई।
पुलिस से बचने के लिए वह सुबह 10 बजे टॉवर के टॉप पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही विद्युत लाइन बंद करवा दी थी। 22 घंटे तक गोवर्धन टॉवर पर ही रहा। उसे नीचे उतराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह 8 बजे इंदौर उज्जैन एमपीईबी की टीम ने उसे उतार लिया तब लोगों ने राहत की सांस ली।
चार बदमाशों को खदेड़ा: जब पुलिस गोवर्धन को नीचे उतारने का रेस्क्यू बंद कर टॉवर के समीप बैठी थी। तभी चार अज्ञात बदमाशों ने टॉवर की तरफ आने की कोशिश की लेकिन जैसे ही पुलिस उनकी तरफ दौड़ी तो चारों बदमाश भाग निकले। टीआई बगबैया ने बताया बदमाशों की तलाश की जा रही है।