बीमा राशि हड़पने के लिए बहू को निकाला
भासं. उज्जैन। एकमहिला ने शुक्रवार को महिला थाने में ससुराल पक्ष पर पति की मौत के बाद बीमा की मिलने वाली राशि हड़पने के लिए प्रताड़ित करने का अारोप लगाया है। पुलिस ने बताया भैरवगढ़ थाना क्षेत्र निवासी सुनीता की शादी पिपली नाका के हरविंद धाकड़ से हुई थी। 28 अप्रैल 2013 को हरविंद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हरविंद की एलआईसी में पॉलिसी थी। हरविंद की मौत के बाद मिलने वाली बीमा राशि हड़पने के लिए सुनीता के ससुर अशोक और ननद ज्योति पति संजय परेशान कर रहे थे। सुनीता ने विरोध किया तो घर से निकाल दिया। पुलिस ने अशोक और ज्योति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।