पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षक पर हमला करने वाले को जेल भेजा

आरक्षक पर हमला करने वाले को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जीआरपीआरक्षक पर हमला करने के मामले में देवासगेट पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी इंदौर निवासी अमित खटिक को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया 13 सितंबर को जीआरपी के आरक्षक एसएस चौबे पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया था।

दोवाहन चालकों को केड़े ले जाते पकड़ा

उज्जैन। जीवाजीगंजपुलिस ने गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जूना सोमवारिया से दो वाहन चालकों को केड़े ले जाते पकड़ा है। पुलिस ने बताया पिकअप वाहन के चालक एजाज उमर निवासी घौंसला और इंगोरिया के नरेंद्र परमार को पिकअप वाहन में केड़े ले जाते गिरफ्तार किया है। दोनों के वाहन से 14 केड़े बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ गो-हत्या अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

मैजिकने टक्कर मारी

माधवनगरपुलिस ने बताया अशोक सोलंकी निवासी अजीतनगर शुक्रवार को एक्टिवा से घर जा रहा था। इसी दौरान देवास रोड पर टाटा मैजिक के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।