- Hindi News
- संगीत समारोह में गूंजी पं. भातखंडे की बंदिशें
संगीत समारोह में गूंजी पं. भातखंडे की बंदिशें
भासं.उज्जैन। देवासरोड स्थित शासकीय स्नातकोत्तर माधव संगीत महाविद्यालय में संगीत समारोह में पं. विष्णु नारायण भातखंडे की संग्रहित बंदिशें गूंज उठी। संगीत महाविद्यालय की ओर से शुक्रवार शाम 7 बजे से 89वां पं.विष्णु नारायण भातखंडे स्मृति संगीत समारोह का आयोजन किया गया। अतिथि कलेक्टर कवींद्र कियावत, निगम सभापति सोनू गेहलोत थे। अध्यक्षता डॉ. जगदीश निगम ने की। समारोह के प्रारंभ में नरेंद्र पंवार के निर्देशन में कॉलेज की सोनी पंवार, गायत्री पंवार, कविता मूंदड़ा, निकिता परमार शुभि त्रिवेदी ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना का गायन किया। अंत में संगीता गोस्वामी (भोपाल) का शास्त्रीय गायन हुआ। उनके साथ संगत अशेष उपाध्याय (तबला) आैर डॉ. विवेक बंसोड (हारमोनियम) ने की। संचालन विनिता माहुरकर ने किया।