- Hindi News
- आज द्वादशी के श्राद्ध से आयु की प्राप्ति
आज द्वादशी के श्राद्ध से आयु की प्राप्ति
पितर: सर्वदेवानां सूर्यमाश्रित्य संस्थिता:।
प्रीते सूर्ये तु ते सर्वे प्रीता: स्युर्नात्र संशय:।।
अर्थ - पितरसूर्य के केन्द्रित होते हैं। श्राद्ध में सूर्य की उपासना से पितर भी प्रसन्न होते हैं।
उज्जैन।श्राद्धमें शनिवार को द्वादशी का श्राद्ध होगा। इस दिन वे लोग श्राद्ध करें, जिनके पूर्वजों की मृत्यु द्वादशी तिथि को हुई हो। तीर्थ पुरोहित पं. राजेश त्रिवेदी ने कहा नारद पुराण के अनुसार द्वादशी का श्राद्ध मनुष्यों पर विजय के लिए माना गया है। शनिवार के दिन श्राद्ध करने से लंबी आयु की प्राप्ति होती है। द्वादशी तिथि पर संन्यासियों का श्राद्ध करने का विधान है, जिनके पूर्वजों की मृत्यु संन्यासी रहते हुई हो वे इस तिथि में श्राद्ध कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
श्रद्धा पर्व
श्राद्ध