पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उमा सांझी में झांकी, गणगौर नृत्य से सजी सांझ

उमा-सांझी में झांकी, गणगौर नृत्य से सजी सांझ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। महाकालमें शुक्रवार को सभामंडप में 21 पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच कलश माताजी की प्रतिमा स्थापना के साथ उमा-सांझी उत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन ही पंडे-पुजारियों द्वारा बनाई रंगोली उमा की झांकी प्रवचन हॉल में आयोजित गणगौर नृत्य की प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम 5.30 से 7 बजे तक ढोली बुआ ने नारदीय कीर्तन किया। प्रवचन हाॅल में रात 8 बजे से प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था एवं दक्षिण मध्यक्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के कलाकारों ने गणगौर, कालबेलिया,सैला आदि नृत्य प्रस्तुत किए। उत्सव में शनिवार शाम 7.30 बजे से मंदिर प्रांगण में शाजापुर के बाबूलाल धौलपुरे का मालवी लोकगीत गायन होगा।