- Hindi News
- दिनभर वैज्ञानिक नवाचार पर मंथन शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
दिनभर वैज्ञानिक नवाचार पर मंथन शाम को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
भासं.उज्जैन। विक्रमविवि में चल रही तीन दिन अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस के दूसरे दिन शुक्रवार को दिनभर तकनीकी सत्रों में वैज्ञानिक नवाचार आैर बौद्धिक संपदा कानून से जुड़े पहलुओं पर मंथन हुआ। शाम को विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। तकनीकी सत्रों के बाद शाम 6.30 बजे से स्वर्ण जयंती हॉल में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। इसमें मप्र नाटक लोक कला अकादमी के अलावा विक्रम विवि के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। एनएसएस के विद्यार्थियों ने दशावतार, विद्योत्तमा छात्रावास की छात्राओं ने गुजराती गरबा, डांस ड्रामा गणेश वंदना आैर इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने हरिशंकर परसाई के नाटक माता दीन चांद पर की प्रस्तुति दी। भक्ति में शक्ति पर आधारित मप्र नाटक लोक कला अकादमी की प्रस्तुति पर कुलपति प्रो. कौल ने 1100 रुपए के पुरस्कार की घोषणा की। संचालन वन्या वाजपेयी एवं प्रिया दुबे ने किया। आभार डॉ. राकेश ढंड ने माना। कार्यक्रम सन्वयक डॉ. निवेदिता वर्मा थीं।
आजसमापन : तीनदिनी अंतरराष्ट्रीय कांग्रेस का शनिवार दोपहर समापन होगा।