- Hindi News
- आज त्रयोदशी के श्राद्ध से एश्वर्य की प्राप्ति
आज त्रयोदशी के श्राद्ध से एश्वर्य की प्राप्ति
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। श्राद्धपक्ष में रविवार को त्रयोदशी का श्राद्ध होगा। इस दिन वे लोग श्राद्ध करे जिनके पूवर्जों की मृत्यु त्रयोदशी तिथि पर हुई हो। श्री क्षेत्र पंडा समिति के अध्यक्ष पं. राजेश त्रिवेदी ने कहा नारद कुर्म पुराण के अनुसार त्रयोदशी तिथि पर श्राद्ध करने से संतान, स्वतंत्रता, उत्तम पुष्टि, दीर्घायु एवं एश्वर्य की प्राप्ति के योग बनते हैं। रविवार का दिन आरोग्य दायक है। इस दिन मघा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है जो श्राद्ध करने वाले परिवार की पुष्टि का सूचक है। श्राद्ध पक्ष में सोमवार को चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध होगा 23 सितंबर को सर्वपितृ अमावस्या पर्व के साथ समापन होगा।
प|ी भ्राता तत्पुत्र: पिता माता स्नुषा। भगिनी भागिनेयश्च सपिण्ड: सोदकस्तथा।
अर्थ- प|ी,भाई-भतीजा, पिता-माता के होने पर बहू, बहन, भानजा श्राद्ध करने के अधिकारी है।
श्रद्धा पर्व
श्राद्ध