- Hindi News
- जगोटी में कन्या मािव के पास शराब का व्यापार
जगोटी में कन्या मािव के पास शराब का व्यापार
भासं.उज्जैन। जगोटीकन्या मािव के पास अवैध रूप से अंग्रेजी और देशी शराब का व्यापार किया जा रहा है। शिकायत के बाद आबकारी टीम जगोटी पहुंची लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि आबकारी अधिकारियों ने उचित कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार को जनसुनवाई में जगोटी निवासी रवींद्र बोराना ने कलेक्टर के समक्ष शिकायत की थी। उन्होंने बताया जगोटी कन्या माध्यमिक विद्यालय के समीप स्थित एक होटल में देशी अंग्रेजी शराब बेची जाती है। शिकायत पर अधिकारियों ने आबकारी टीम को जगोटी पहुंचाया। टीम ने शराब जब्त कर पंचनामा बनाया। हाकमसिंह आंजना का कहना है कि आबकारी टीम ने 270 बॉटल शराब जब्त की थी लेकिन पंचनामा 12 बॉटल का बनाया इस वजह से उन्होंने पंचनामे पर साइन नहीं किए। इस संबंध में आबकारी अधिकारी से चर्चा नहीं हो पाई, उनका फोन बंद रहा था।