- Hindi News
- शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती श्राद्ध कर कांची रवाना
शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती श्राद्ध कर कांची रवाना
उज्जैन। शंकराचार्यजयेंद्र सरस्वती शनिवार को उज्जैन में श्राद्ध करने के बाद दोपहर में कांची कामकोटि पीठ के लिए रवाना हो गए। अखंड आश्रम चारधाम मंदिर में श्राद्ध कर्म के पश्चात दोपहर 12 बजे उन्होंने देशभर से आए 110 दंडी स्वामियों को विशेष भोज दिया एवं वस्त्र, पात्र दक्षिणा भेंट कर उन्हें विदाई दी। दोपहर करीब 2 बजे शंकराचार्य हरसिद्धि मंदिर में दर्शन करने गए। इसके बाद वे कांची के लिए निकल गए।