पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20% प्रकरण का निराकरण मीडिएशन के माध्यम से हुआ

20% प्रकरण का निराकरण मीडिएशन के माध्यम से हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तरों पर संचालित मीडिएशन सेंटर में अगस्त महीने में कुल 123 प्रकरण रैफर किए गए जिनमें 24 प्रकरण सफल हुए यह बात शनिवार शाम कोर्ट में हुई प्रेसवार्ता के दौरान विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह ने कही। उन्होंने बताया 20 प्रतिशत केसों का निराकरण मीडिएशन के माध्यम से हो रहा है। सबसे ज्यादा पारिवारिक विवाद के मामले एवं चेक अनादरण संबंधी मामलों के निराकरण हुआ। इस अवसर पर एडीजी एनपी सिंह, एडीजी एके शुक्ला और मजिस्ट्रेट रूपम बेदी उपस्थित थे।

6दिसंबर को लगेगी मेगा एवं नेशनल लोक अदालत: राष्ट्रीयविधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में नेशनल लोक अदालत के साथ मेगा लोक अदालत 6 दिसंबर को लगेगी। इसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत, श्रम, वाहन दुर्घटना और मेगा लोक अदालत में उपभोक्ता फाेरम, सहकारिता, लीगल सर्विस प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।