- Hindi News
- दोपहर से रात 8:30 बजे तक चली स्वास्थ्य संचालक की समीक्षा
दोपहर से रात 8:30 बजे तक चली स्वास्थ्य संचालक की समीक्षा
भासं. उज्जैन। स्वास्थ्यसंचालक डॉ बीएम चौहान ने सीएमएचओ कार्यालय में शनिवार को स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में समीक्षा बैठक ली। ऐसी सूचना है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण आकस्मिक निरीक्षण के लिए आने वाले है। प्रमुख सचिव के दौरे की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य संचालक उज्जैन पहुंचे हैं। सीएमएचओ कार्यालय में शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे डॉ चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम, टीबी, अंधत्व, कुष्ठ मलेरिया जैसी बीमारियों के रोकथाम के लिए किए जाने वाले प्रयास पर स्वास्थ्य अधिकारियों से चर्चा की। सीएमएचओ डॉ. अशोक यादव, सिविल सर्जन डॉ. सीडी शर्मा, डॉ. केसी परमार, डॉ. सुनीता परमार,डॉ. संध्या पांचोली, डॉ अविनाश शर्मा, डॉ. एमएल मालवीय आदि मौजूद थे।