पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माच की प्रस्तुति ने मोहा मन

माच की प्रस्तुति ने मोहा मन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। प्रतिकल्पासांस्कृतिक संस्था एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र नागपुर के संयुक्त आयोजन अभा संजा लोकोत्सव एवं लोककला यात्रा के पांचवें चरण में भैरवगढ़ स्थित माणक चौक पर सुबह संजा एवं मांडना प्रतियोगिता शाम को लोककला माच का आयोजन हुआ।

संजा एवं मांडना स्पर्धा में छोटी बच्चियों सहित करीब 80 महिलाओं ने भाग लिया। शाम को मनोरंजक माच ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिकल्पा के सचिव कुमार किशन ने बताया माणक चौक पर आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकार बिहारी उस्ताद भांड तलावदी को प्रतिकल्पा लोककला सम्मान से नवाजा गया। रविवार को शहीद राजाभाऊ महाकाल स्मृति सभागृह लोति स्कूल में शाम 6 बजे लाेकोत्सव का समापन होगा। संस्थाध्यक्ष गुलाबसिंह यादव ने बताया समापन पर डॉ. श्यामसुंदर निगम को प्रतिकल्पा शिखर सम्मान दिया जाएगा।

अकादमीमें राष्ट्रीय संगोष्ठी: संजालोकोत्सव के अंतिम चरण में रविवार को सुबह 11 बजे कालिदास अकादमी की कलाविथिका में हिंदी और मालवी लोक साहित्य एवं संस्कृति के सरोकार विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि मालवा एवं ग्रामीण बैंक के प्रवीण कुमार डोंगरे, अतिथि विद्वान श्रीकृष्ण जुगनू, डॉ. शिव चौरसिया, डॉ. शैलेंद्र शर्मा, मणिमोहन चवरे, लक्ष्मीनारायण पयोधि, डॉ. पूरण सहगल, डॉ. जगदीश शर्मा, आदि मौजूद रहेंगे।

भैरवगढ़ स्थित माणकचौक पर माच की प्रस्तुति देते कलाकार।