पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रमुख सचिव ने कृषि उपसंचालक नेमा को किया निलंबित

प्रमुख सचिव ने कृषि उपसंचालक नेमा को किया निलंबित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख सचिव ने कृषि उपसंचालक नेमा को किया निलंबित

भास्कर संवाददाता. उज्जैन। प्रमुखसचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा ने मंगलवार को उप संचालक कृषि एके नेमा को निलंबित कर दिया है। नेमा पर कार्रवाई की वजह जिले में अमानक बीजों की वजह से किसानों को हुए नुकसान को माना जा रहा है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठाई गई है।

विभाग की लापरवाही के चलते खरीफ के इस सीजन में अमानक बीजों की बुवाई के चलते जिले की 40 प्रतिशत से अधिक फसल अंकुरित नहीं हुई थी। किसानों ने दोबारा से बोवनी की थी। बावजूद इसके आधे से अधिक फसल अंकुरित नहीं हुई। भास्कर ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद मामले को तराना विधायक अनिल फिरोजिया ने विधानसभा में और सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय ने लोकसभा में उठाया था। प्रमुख सचिव डॉ. राजौरा ने बताया कृषि उपसंचालक नेमा के विरुद्ध गंभीर शिकायतें मिली है। अमानक बीज के अलावा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता के चलते निलंबन के आदेश दिए हैं। मामले में एडिशनल डायरेक्टर अहिरवार जांच करेंगे। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।