- Hindi News
- नवरात्रि में पंडाल के बिजली कनेक्शन के लिए आज से विशेष काउंटर शुरू
नवरात्रि में पंडाल के बिजली कनेक्शन के लिए आज से विशेष काउंटर शुरू
नवरात्रि में पंडाल के बिजली कनेक्शन के लिए आज से विशेष काउंटर शुरू
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। नवरात्रिमें पंडालों में बिजली कनेक्शन लेने के लिए बुधवार से विशेष काउंटर्स शुरू किए जा रहे हैं। ये काउंटर्स सभी जोन कार्यालय पर रहेंगे। जहां आयोजक पुलिस द्वारा पंडाल लगाने के लिए दिए गए अनुमति पत्र को प्रस्तुत कर अस्थाई बिजली कनेक्शन ले सकते हैं। एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया कि अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने में आवेदकों को परेशानी हो, इसके लिए विशेष काउंटर खोले गए हैं। वहीं सतर्कता दल का गठन किया गया है, जो कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। अस्थाई बिजली कनेक्शन लेने के लिए आयोजक उपभोक्ता सेवा केंद्र नंबर 0734 6611000 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजक पंडाल एलटी एचटी लाइन के नीचे लगाए। पंडाल के समीप ट्रांसफर नहीं होना चाहिए। कटी, फटी केबल का उपयोग नहीं किया जाए।
आजदोपहर 1 से 4 बजे तक यहां बिजली बंद
जूनासोमवारिया फीडर पर मैंटेनेंस के चलते बुधवार को हेलावाड़ी, जांसापुरा, नयापुरा तिलकेश्वर काॅलोनी में दोपहर 1 से अपराह्न 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।