पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवासरोड पर पांच लाख की रिटेन वॉल अमान्य

देवासरोड पर पांच लाख की रिटेन वॉल अमान्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। देवासरोड आंतरिक फोरलेन पर भरतपुरी तिराहे पर बनाई जा रही रिटेन वॉल(मिट्टी को रोकने के लिए बनाई जाने वाली दीवार) की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई है। पीडब्ल्यूडी ने वॉल को अमान्य कर दिया है। यानी मानक स्तर का निर्माण नहीं हुआ है। ठेकेदार को लिखा गया है कि विभाग को आपका काम मंजूर नहीं है। यह वॉल 5 लाख की लागत से बनाई जा रही है। यह दूसरा मौका है जब विभाग ने ठेकेदार के निर्माण कार्य को अमान्य किया है।

भरतपुरी तिराहे पर ठेकेदार दिनेश शर्मा द्वारा रिटेन वॉल का निर्माण पिछले एक सप्ताह से किया जा रहा है। यहां करीब 30 मीटर वाल का निर्माण हो चुका है। लोनिवि सिटी एसडीओ कोमल भूतड़ा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य मानक स्तर का नहीं पाया तथा दीवार की लाइन लैंथ भी ठीक नहीं है। उन्होंने निर्माण कार्य को अमान्य कर दिया है। साथ ही ठेकेदार को लिखा है कि आपके द्वारा किया जा रहा निर्माण विभाग को मंजूर नहीं है। हालांकि अभी निर्माण कार्य की टेस्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

सबइंजीनियर को लिखा-गुणवत्ता पर ध्यान दें : सिटीएसडीओ भूतड़ा ने देवास रोड का काम देख रहे सब इंजीनियर आरके सविता को भी लिखा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें। मटेरियल को लगाने से पहले उसका टेस्ट लिया जाए। यदि मटेरियल में कोई कमी है तो उसे अमान्य किया जाए।

7, 15 28 के होते हैं टेस्ट

गुणवत्ताका पता 7 दिन, 15 दिन 28 दिन की टेस्ट रिपोर्ट से चलती है। यह अवधि सीमेंट-कांक्रीट के निर्माण में होती है। सेंपल फेल आने पर संबंधित निर्माण कार्य को अमान्य कर दिया जाता है।

मामलेमें आगे क्या

ठेकेदारको नोटिस जारी करेंगे। टेस्ट रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। निर्माण कार्य तोड़कर नया निर्माण किया जाएगा। जो निर्माण गुणवत्ता का नहीं है, उसका भुगतान नहीं किया जाएगा।

देवासरोड पर चल रहे निर्माण का दृश्य।

एक नजर

मार्ग

देवासरोड आंतरिक फोरलेन

लंबाई

4.25 किमी

चौड़ाई

7-7 मीटर

कार्य पूर्णता

दिसंबर 2014