- Hindi News
- 15 लाख नहीं दिए तो पत्नी को घर से निकाला
15 लाख नहीं दिए तो पत्नी को घर से निकाला
भासं.उज्जैन। गांधीनगरनिवासी मेघा की शादी मनीष राव से हुई थी। मनीष एसी लगाने का काम करता है। मनीष के माता-पिता की मौत होने के बाद से ही मनीष, ननद अर्चना और नंदोई ललित चौहान ट्रक खरीदने के लिए मेघा को मायके से 15 लाख रुपए लाने के लिए परेशान कर रहे हैं। टीआई अनुराधा गिरवाल ने बताया तीनों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं इंदौर निवासी रानी की शादी विजय कालखोर से हुई थी। रानी को बच्चे नहीं होने पर सास मुन्नीबाई और मामा ससुर रमेश गेहलोद ताने मारते हैं। 22 सितंबर को रानी ससुराल गई थी। वहां उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने क्रास कायमी की है।