- Hindi News
- सब कुछ ठीक कर लो नहीं तो पीएस करेंगे कार्रवाई
सब कुछ ठीक कर लो नहीं तो पीएस करेंगे कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.प्रवीर कृष्ण कभी भी सकते निरीक्षण पर
स्वास्थ्यविभाग के प्रमुख सचिव डॉ.प्रवीर कृष्ण कभी भी निरीक्षण पर सकते हैं। उनके साथ स्वास्थ्य आयुक्त पंकज अग्रवाल एनआरएचएच, आरसीएच के अधिकारियों की टीम भी रहेगी। पीएस के आगमन को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ.सीडी शर्मा ने मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में स्थित सेठी बिल्डिंग में बैठक ली, जिसमें पैथालॉजी, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी सेंटर, माधवनगर अस्पताल, जीवाजीगंज अस्पताल, सख्याराजे प्रसूतिगृह शिशु वार्ड के विभाग प्रमुख तथा डॉक्टर्स से पूछा कि ममता, प्रेरणा आस्था अभियान क्या है। डॉक्टर्स प्रश्न सुनकर सोच में पड़ गए। उन्होंने सोचने के बाद जवाब दिया। सिविल सर्जन ने कहा पीएस किसी भी डॉक्टर या कर्मचारी से योजना के बारे में पूछ सकते हैं। इसलिए उनसे स्वास्थ्य विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में पूछा है। बैठक में डॉ.सीएम पुराणिक, डॉ.ओपी गुप्ता, डॉ.सुनीता परमार, डॉ. संध्या पंचोली विभागों के एचओडी आदि मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ.शर्मा मंगलवार सुबह सख्याराजे प्रसूतिगृह का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल में भर्ती महिलाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा प्रसूताओं और गर्भवती महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए।
डॉ.पुरोहितकी छुट्टी मंजूर क्यों नहीं की : उज्जैन। डॉ.बीबीपुरोहित की सर्विस ब्रेक किए जाने के मामले में अब संयुक्त संचालक स्वास्थ डॉ.दिलीप नागर ने सिविल सर्जन डॉ.सीडी शर्मा को पत्र लिखकर पूछा है कि ऐसी क्या परिस्थितियां बनी थी कि डॉ.पुरोहित की छुट्टी मंजूर नहीं की जा सकी। सिविल सर्जन का जवाब आने के बाद डॉ.पुरोहित का पक्ष भी सुना जाएगा। उसके बाद कार्रवाई का निर्णय लिया जा सकेगा। दूसरी तरफ मंगलवार को डॉ.पुरोहित ने आरएमओ कार्यालय में सर्विस ब्रेक की कार्रवाई के बारे में पता चलने पर नाराजगी जताई।