पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं के भाव स्थिर, सारटैक्स क्लीन 2150 रुपए

गेहूं के भाव स्थिर, सारटैक्स क्लीन 2150 रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूंके भाव में स्थिरता बताई जा रही है। बिनाट व्यापार नाममात्र का बना हुआ है। मिल क्वािलटी गेहूं में व्यापार सामान्य चल रहा है। गल्ला व्यापार में अब त्योहारी डिमांड का इंतजार किया जा रहा है। गेहूं का बफर स्टाॅक ही मंदे भाव की स्थिति लाने लगा है। सरकारी छाप गेहूं खुले बाजार में अिधक आने से और घटे भाव पर मांग नहीं होने से आगे 50 से 75 रुपए की मंदी आना तय बता रहे हैं। किसानी आवक गेहूं की बढ़ने वाली है। सोयाबीन कटाई के बाद बिजाई का गेहूं और सामान्य क्वािलटी गेहूं की एक तरफा आवक मंडी में होने लगेगी। पद्मावती केन्वासर्स के कांित सकलेचा ने बताया गेहूं की मांग धीरे-धीरे िनकलने लगी है। उज्जैन स्पाट डिलेवरी में गेहूं मीिडयम 1715 गेहूं बेस्ट 1825, गेहूं सुपर 1900, गेहूं सारटैक्स क्लीन 2150 रुपए के भाव रहे।

सोयाबीनवायदा 32 रुपए प्लस, व्यापार का अभाव : सोयाबीनके भाव अिधक नीचे जाने से व्यापार जाम होने लगा। वायदा सट्‌टा 32 रुपए प्लस आया। करंट भाव 3072 रुपए के रहे। जानकारों के अनुसार सोयाबीन के भाव आगे मंदी का ही सफर करेंगे। नया सोयाबीन सीजन कैसा होगा इसको लेकर व्यापार जगत अनेक प्रकार की चर्चा चल रही। मिलावटी डीओसी विदेश में फैल होने से इस साल इसका व्यापार कम ही हुआ। प्लांटों पर सोयाबीन का स्टॉक होने से खरीदी में कोई खास रुिच नहीं रह गई है। सोयाबीन में लाभ कमाने के लिए यूआरडी बगैर बिल का व्यापार खूब चला फिर भी नुकसान की भरपाई नहीं हो पाई। आगामी दिनों में गीला, सूखा सोयाबीन आने वाला है। पुराना मिलावट कर नए की गाड़ी लोड होगी। फॉरेन में अगर भाव बढ़े तो ही किसान को भाव अच्छे मिलेंगे। इन दिनों 2900 से 3300 रुपए के भाव मंडी में चल रहे हैं।

मंडीमें कामकाज कम रहा, खेरची आवक बनी रही : कृिषउपज मंडी में मंगलवार को व्यापार ठप रहा। मंडी नीलाम बंद होने से खेरची में छिटपुट आवक रही। करीब 400 से 500 बोरी कृिष उपज किसान बेचने आए। मंडी में डालर चने की छंटाई का काम जीरो पर चल रहा है। बीज में डालर की मांग से बिक्री बढ़ने की संभावना है। कंटेनर के भाव गिरकर 5350 रुपए के हो गए। डालर चने के व्यापारी टू व्यापारी सौदे होने की खबर है। मंडी में गेहूं क्लीन मशीन का काम भी जरूरत मुतािबक बना हुआ है। मंदी के दौर में ग्राहकी नहीं मिलने से रख रखाव का खर्च भी मुिश्कल हो रहा है।

लोहाबाजार : टेस्टेडसरिया 4400 रु