पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मक्सी रोड फीडर से सप्लाई बंद, 5 कालोनियां अंधेरे में

मक्सी रोड फीडर से सप्लाई बंद, 5 कालोनियां अंधेरे में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन। घरोंतक बिजली पहुंचाने वाली 11 केवी लाइन में रविवार रात में ट्रीपिंग होने मक्सी रोड फीडर से सप्लाई गड़बड़ा गई। इस वजह से लक्ष्मीनगर, सेठीनगर, देसाईनगर कंचनपुरा सहित पांच काॅलोनियां करीब डेढ़ घंटे तक अंधेरे में डूबी रही। लक्ष्मीनगर के रहवासियों ने बताया कि शाम 7.30 बजे बिजली बंद हुई थी। शिकायत के बाद रात 9 बजे बिजली सप्लाई मिल पाई। वहीं फ्रेंचाइजी एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया कि ट्रिपिंग की वजह से सप्लाई बंद होने पर चेंजओवर किया। एक घंटे के भीतर बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई थी।

आज11 काॅलोनियों में मैंटेनेंस के लिए बिजली बंद

एस्सेलविद्युत वितरण कंपनी द्वारा सोमवार को मैंटेनेंस के लिए 11 कॉलोनियों में बिजली बंद की जाएगी। एस्सेल के पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया मैंटेनेंस के लिए सांवेर रोड, बीमा अस्पताल एवं निकास फीडर बंद रहेंगे।

यहांरहेगी बिजली बंद

सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक- सांईधामकॉलोनी, शांतिनगर, शास्त्रीनगर, विवेकानंद कॉॅलोनी, सिंधी कॉलोनी, ग्रीनपार्क एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह11 से 5 बजे तक- मोहननगर, बजरंग नगर,एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह11 से 4 बजे तक- ढ़ांचाभवन, हीरा मिल की चाल एवं आसपास।