पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांई का जन्मोत्सव मनाया, पालकी निकली

सांई का जन्मोत्सव मनाया, पालकी निकली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। शिर्डीवाले सांईबाबा का 177 वां जन्मोत्सव भक्तों ने रविवार को इंदौर रोड़ प्रशांतिधाम स्थित सांई मंदिर में मनाया।दिनभर के आयोजन के बाद शाम 7.30 बजे बाबा की पालकी निकाली गई। मंदिर के मैनेजर पंडित रमेश शर्मा एवं पीआरओ आशीष द्विवेदी ने बताया सुबह 5.30 बजे काकड़ आरती, 7.30 बजे महाभिषेक, 10 बजे भजन के बाद दोपहर 12 बजे केक काटकर महाप्रसादी वितरण की गई। शाम को मुख्य मंदिर से बाबा की पालकी निकली। समाधि मंदिर, समाधिस्थल में फेरा लेकर पालकी परिसर स्थित सांई दीप के सम्मुख पालकी में विराजमान बाबा की प्रतिमा का पूजन किया गया।