पं. उपाध्याय की जयंती पर पौधारोपण
पं. उपाध्याय की जयंती पर पौधारोपण
उज्जैन. भाजपापितृपुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भाजपा विक्रमादित्य मंडल ने वार्ड क्रमांक 17 गाड़ी अड्डा स्थित शनि मंदिर में मनाई। अतिथि भाजपा नगर महामंत्री विवेक जोशी, किसान मोर्चा नगर जिलाध्यक्ष केसरसिंह पटेल थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मोहन जायसवाल ने की। पं. उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण पश्चात अतिथियों ने पौधारोपण कर कार्यकर्ताओं को इनकी देखरेख करने संकल्प दिलाया। जगदीश पांचाल, संतोष यादव, धर्मेंद्र भदौरिया, अनोखीलाल चौधरी, अशोक चौधरी, मदनलाल शर्मा, राजू शर्मा आदि मौजूद थे। जानकारी भाजपा अजा मोर्चा नगर जिला उपाध्यक्ष मांगू पहलवान ने दी।