पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा

1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1 अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा

उज्जैन. 1अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन बुजुर्गों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर कवींद्र कियावत ने इसे लेकर जिले के सभी एसडीएम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन को निर्देश दिए है कि इस दिन आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में वृद्ध जनों का निशुल्क इलाज कराया जाए दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। 1 अक्टूबर को आयोजित किए जाने वाले जिला स्तर आयोजन के लिए समिति गठित की है। समिति कलेक्टर की अध्यक्षता में कार्य करेगी। उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ डॉ. एमपी पटेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी रहेंगे।

बाढ़पीड़ितों के लिए धनसंग्रह किया

जगोटी. जम्मू-कश्मीरमें आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावितों की सहायता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर धन संग्रह किया। अभियान में भाजपा नेता रतनसिंह चौधरी, संजय अगाल, मुकेश बाहेती, छगनलाल चौधरी, पद्मसिंह डोगला, कचरूलाल टेलर, नानूराम पटेल सहित पदाधिकारी मौजूद थे।