पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क का भूमिपूजन कल

सड़क का भूमिपूजन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क का भूमिपूजन कल

उज्जैन। देवासरोडनागझिरी औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट कांक्रीट निर्माण कार्य शुरू होगा। विधायक डॉ. मोहन यादव के प्रयासों से करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सड़क मार्ग का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय, महापौर रामेश्वर अखंड, विधायक डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में मंगलवार को दोपहर 12 बजे होगा। औद्योगिक क्षेत्र में करीब ढ़ाई सौ उद्योग संचालित होते है। सड़क निर्माण नहीं होने से आवागमन में परेशानी होती है। इसी समस्या को लेकर पूर्व में उद्योगपति विधायक डॉ. यादव से मिले थे।

आध्यात्मिकप्रवचन माला

उज्जैन। उज्जैनसफलता एक मन: स्थिति है। सफलता का चित्रण हमेशा अपने सामने लाना चाहिए। यह बात ब्रह्मकुमारी मंजू बहन ने प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि द्वारा आयोजित ज्ञानवर्षा नवरात्रि आध्यात्मिक प्रवचन माला में सफल जीवन का विज्ञान विषय पर यह बात कही। देवास डीईओ तारा परमार, डॉ. भोजराज शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोमवार को शाम 7.30 बजे एक यात्रा सुख, शांतिमय जीवन की ओर विषय पर प्रवचनमाला होगी।

नवान्हिकामहोत्सव

उज्जैन। राजेंद्रसूरि जैन ज्ञानमंदिर नमकमंडी में 30 सितंबर से नवान्हिका महोत्सव शुरू होगा। 30 को नवपद ओली आराधना होगी। 1 अक्टूबर को गुरुदेव विजय राजेंद्र सूरिश्वर का गुरुपद पूजन, 2 को कलयाण मंदिर महापूजन, 3 को नवपद महापूजन, 4 को सिद्धांचल नवाणु महापूजन, 5 को पार्श्वनाथ महापूजन, 6 को भक्तामर पूजन, 7 को अठारह अभिषेक पूजन 8 अक्टूबर को सिद्धचक्र महापूजन होगा। जानकारी वीरेंद्र गोलेचा ने दी।

अभाबैरवा महासभा की बैठक

उज्जैन। संतबालीनाथ परिसर विष्णुपुरा में अभा बैरवा महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। हाल ही में नियुक्त महासभा के प्रदेश प्रभारी डॉ. प्रभुलाल जाटवा का अभिनंदन महंत अशोक भारती, केएल चावण्ड, गंगाराम मरमट, शीला मरमट ने किया। बैठक में 31 दिसंबर बैरवा दिवस को भव्य रूप में मनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

वार्षिकआमसभा आज

उज्जैन। मप्रपुलिस साख सहकारी संस्था मर्यादित उज्जैन की वार्षिक आमसभा सोमवार को दोपहर 11 बजे संस्था कार्यालय 32वीं वाहिनी विसबल उज्जैन पर आयोजित की जाएगी। गणपूर्ति के अभाव में विषेश आमसभा आधे घंटे स