पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय सहकारी बैंक का 75 वां स्थापना दिवस मनाया

केंद्रीय सहकारी बैंक का 75 वां स्थापना दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सदस्यों ने रविवार को नईसड़क स्थित कार्यालय पर संस्था का 75 वां स्थापना दिवस मनाया।इस अवसर पर संस्था द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्था की स्थापना सन् 1939 में हुई थी रविवार को इसे 75 वर्ष पूर्ण हो गए है।संस्था अध्यक्ष ऋषिकुमार ज्ञानी ने सभा को संबोधित करते हुए 2013-14 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत किए।मुख्य अतिथि के रूप में डीआर मनोज जायसवाल के रूप में मौजूद थे।प्रबंधक बाबूलाल साेनग्रह ने बताया इस अवसर पर पिछले पूर्व अध्यक्षों का सम्मान किया गया।उपाध्यक्ष मधुराव पाखरे,महिला उपाध्यक्ष सिंधु चव्हाण आदि मौजूद थे।

सम्मान सौगात: संस्थाद्वारा 24 पूर्वअध्यक्षों का सम्मान किया गया।इसी के साथ संस्था सदस्यों के बच्चों में मेधावी विद्यार्थियों का उनके अंको के आधार पर चयन करके सम्मान किया गया।इस अवसर पर यह भी घोषणा हुई कि सदस्यों को दिए जाने वाले लोन की राशि में 1 अक्टूबर से बढ़ोतरी की जाएगी।प्रबंधक सोनग्रह ने बताया 75 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सदस्यों को चांदी के सिक्के भेंट किए जाएंगे।