बालिकाओं को डांडिया वितरित
बालिकाओं को डांडिया वितरित
उज्जैन. कंचनपुरामें आयोजित नवदुर्गोत्सव में बालिकाओं को गरबा करने के लिए मांझी समाज की ओर से मांझी आदिवासी पंचायत समाज के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वर्मा ने डांडिया वितरित किए। इस अवसर पर भागीरथ रायकवार, खेमचंद रायकवार, अजय पारिया, सोमेश रायकवार, विजय रायकवार, मुन्नालाल रायकवार, जग्गूबाबा, गोपाल रायकवार आदि मौजूद थे। जानकारी सोमू रायकवार ने दी।
उज्जैन.आनंदनगरस्थित श्रीराम शरणम् आश्रम में नवरात्रि में अखंड जाप प्रतिदिन प्रात: 7 से शाम 7 बजे तक किया जा रहा है। आश्रम सचिव एसएल परमार ने बताया 2 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे अमृतवाणी सत्संग पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।