पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व हृदय दिवस आज

विश्व हृदय दिवस आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्व हृदय दिवस आज

अनियमितदिनचर्या ने बढ़ाई दिल की चिंता

भासं. उज्जैन. भागदौड़भरी जिंदगी, मिलावटी खाना, धूम्रपान, तनाव आैर दूषित वातावरण ने आम लोगों की दिनचर्या को अनियमित कर दिया है। इस अनियमित दिनचर्या का सीधा असर लोगों के दिलों पर भी पड़ा, जिसने लोगों में दिल की चिंता को बढ़ा दिया है। शहर की ही बात करें तो बीते 3 सालों में दिल के मरीजों की संख्या 25 से 30 प्रतिशत बढ़ी है। इसमें फास्ट फूड आैर धूम्रपान के साथ दौड़ रही युवा पीढ़ी भी शामिल है।

दिलकी बीमारी बढ़ने के कारण

धूम्रपान- तंबाकू,सिगरेट शराब के कारण दिल की नलियां सिकुड़ जाती हैं। इससे खून भी कठोर होता है। इससे हार्ट अटैक की संभावनाएं तीन गुना बढ़ जाती हैं।

फास्टफूड - फास्टफूड में कैलेस्ट्रोल की मात्रा अधिक होती है, जिससे रक्त की धमनियां सिकुड़ती हैं आैर हार्ट अटैक की संभावनाएं पैदा करती हैं।

अन्यकारण - इसकेअलावा डायबिटीज, मोटापा, तनाव, डिप्रेशन भी दिल को प्रभावित करते हैं।

वातावरणहार्ट च्वाइस हो कि हार्ड च्वाइस

वर्ल्डहार्ट फेडरेशन प्रतिवर्ष 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हृदय रोग के प्रति जागरूकता लाना और रोकथाम करना है। हृदय रोग एवं मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. विमलेश पाटीदार ने बताया वातावरण हार्ट च्वाइस होना चाहिए कि हार्ड च्वाइस। अंतरराष्ट्रीय गणना के अनुसार आज विश्व में 17 मिलियन से ज्यादा मृत्यु का मुख्य कारण हृदय रोग या कार्डियोवेस्क्यूलर डिसीज है। धूम्रपान के कारण 6 मिलियन मृत्यु प्रतिवर्ष 80 प्रतिशत का कारण हृदय रोग है। वर्ष 2014 के लिए विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य हार्ट हेल्दी इन्वायरमेंट बनाना है। यानी जहां हम रहते है, जहां हम काम करते है, जहां हम खेलते है वहां का वातावरण तनाव रहित, धूम्रपान निषेध होना चािहए।

येहै रिस्क फैक्टर

1.सुस्त जीवन शैली 2. असंतुलित चिकनाई युक्त आहार 3. धूम्रपान 4. शराब का सेवन।

इन सभी रिस्क फैक्टर के अलावा जो रोगी मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं डिसलिपिडिमिया से पीिड़त हैं, उन्हें मधुमेह एवं बीपी को नियंत्रण में रखना होगा, तभी हम हृदय रोग से होने वाली मृत्यु दर को कम कर सकेंगे।

दिलको संभालना है तो यह करें

>स्वच्छ ताजे फल खाएं।

> खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें।

> मोटापे को नियंत्रित करें।

> प्रतिदिन 30