अधिकारिक यात्रा सम्मान समारोह
अधिकारिक यात्रा सम्मान समारोह
उज्जैन.लायंसक्लब उज्जैन डायनामिक द्वारा मक्सी रोड स्थित पाटीदार इंटरनेशनल स्कूल में गत दिवस जोन चेयरमैन की अधिकारिक यात्रा शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब अध्यक्ष नीलेश जैन सचिव घनश्याम मारू ने बताया जोन चेयरमैन हेमंत खत्री अपनी विशेष अधिकारिक यात्रा पर आए। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों का सम्मान किया गया। अशोक सिंघल, राजेश बंसल, अशोक झालानी, राहुल जैन, विनय भूतड़ा, संजय गर्ग, अभय छाजेड़, राजेश गर्ग, सुनील पगारिया, मनोज दुग्गड़, उमाशंकर पाटीदार, निमेष अग्रवाल आदि मौजूद थे। संचालन अजय जसोरिया ने किया। आभार घनश्याम मारू ने माना।