- Hindi News
- सिंहस्थ में सेवा के लिए भारत स्काउट गाइड की तैयारी शुरू
सिंहस्थ में सेवा के लिए भारत स्काउट गाइड की तैयारी शुरू
सिंहस्थमें श्रृद्धालुओं के सहयोग और सेवा के लिए भारत स्काउट गाइड जिला संघ ने तैयारियां शुरू कर दी है। रविवार दोपहर 1 बजे शासकीय कन्या विद्यालय दशहरा मैदान में संघ द्वारा बैठक आयोजित की गई। सिंहस्थ में स्काउट गाइड से जुड़कर सेवा के लिए कोई भी सेवा संस्था अपना पंजीयन 15 अक्टूबर के पहले तक करवा सकते हैं।
कमिश्नर स्काउट गाइड एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे, मुख्य आयुक्त रमेशचंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिले स्काउट गाइड सदस्यों की बैठक हुई। सिंहस्थ 2016 में संघ ने शहर और सिंहस्थ अधिसूचित क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए समर्पित भाव से सेवा करने के लिए रणनीति पर चर्चा की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहस्थ प्राधिकरण अध्यक्ष दिवाकर नातू, पूर्व उपाध्यक्ष स्काउट गाइड प्रकाश चित्तौड़ा, प्रशिक्षण आयुक्त सदाशिव वर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला संगठक अनुभूति सिंह ने किया। सदस्य अनिल सक्सेना ने बताया 15 अक्टूबर तक जो सदस्य पंजीयन करवाएंगे, उनके लिए संघ द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।