पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन बार में बुक नहीं हुए मकान, प्लाॅट यूडीए अब कोटे को सामान्य में बदलेगा

तीन बार में बुक नहीं हुए मकान, प्लाॅट यूडीए अब कोटे को सामान्य में बदलेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। यूडीए में बुद्धिजीवी, विकलांग कर्मचारी कोटे के कुछ मकान प्लाॅट ऐसे हैं, जो कि लंबे समय से बुक नहीं हो पाए हैं। इन्हें खरीदने के लिए कोई हितग्राही नहीं आया, इस वजह से ये संपत्ति खाली पड़ी है। यूडीए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इन संपत्तियों का कोटा बदला जाकर उन्हें सामान्य में किया जाएगा। यानि सामान्य वर्ग के हितग्राही इन संपत्तियों को खरीद सकेंगे। ऐसी संपत्ति को चिन्हित किया जाकर उनकी सूची तैयार की जा रही है।
यूडीए प्रशासन का कहना है कि इन संपत्तियों को बेचने के लिए विज्ञप्तियां निकाली गई लेकिन संबंधित कोटे के हितग्राहियों ने इनका पंजीयन नहीं करवाया। अब इन्हें सामान्य वर्ग के हितग्राहियों को बेचा जाएगा। इससे हितग्राहियों को मकान, प्लाॅट मिल सकेंगे,वहीं प्राधिकरण को आय भी होगी।

यह होगा लाभ : सामान्य वर्ग के हितग्राही जो कि यूडीए की आवासीय योजनाओं में मकान प्लाॅट लेना चाहते हैं। वे संबंधित कोटे के लिए आरक्षित मकान प्लाॅट ले सकेंगे। यूडीए की संपत्ति का उपयोग हो सकेगा, साथ ही उसे करोड़ों रुपयों की आय प्राप्त हो सकेगी।
कोटा :
अधिमान्य पत्रकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
विकलांग
कर्मचारी कोटा

अजा अजजा को छोड़कर यूडीए की आवासीय योजनाओं में अन्य कोटे के ऐसे मकान प्लाॅट जो कि तीन बार विज्ञप्ति निकाले जाने के बाद भी बुक नहीं हो पाए हैं। उनका कोटा बदला जाकर बेचा जाएगा। इनका कोटा सामान्य किया जाएगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) एेसी संपत्ति की सूची तैयार करने में लगा है।

''तीन बार विज्ञप्ति निकाले जाने के बाद भी बुकिंग नहीं होने से विकलांग, बुद्धिजीवी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्मचारी कोटे के मकान प्लाॅट को सामान्य कोटे में बदला जाकर बेचा जाएगा। इसकी विज्ञप्ति निकाली जाएगी।'' शिवेंद्रसिंह, सीईओयूडीए।