पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्टी रेंजर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

डिप्टी रेंजर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरियादीकी शिकायत पर सुबह 9 बजे लोकायुक्त टीम उज्जैन के डीएसपी एसएस उदावत, पुलिस इंस्पेक्टर श्रीवास्तव, आरक्षक नरेंद्र, मोहम्मद की टीम ने डिप्टी रेंजर को अपने निवास पर फरियादी से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। आरोपी को भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत गिरफ्तार किया जाकर जमानत पर छोड़ा गया है।

^डिप्टी रेंजर अवधेश प्रतापसिंह ने उमरावसिंह की झोपड़ी में इमारती लकड़ी देखी थी तो उन्हें प्रकरण बनाना था, लेकिन उन्होंने प्रकरण नहीं बनाया। रिश्वत की मांग की है। उन्हें फरियादी उमराव से 5 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।” बसंतश्रीवास्तव, इंस्पेक्टरलोकायुक्त उज्जैन

^यहहमारे विभाग के लिए बड़ी शर्मनाक घटना है।” -सुधाकरप्रसाद शुक्ला, वनपरिक्षेत्राधिकारीकांटाफोड़

कांटाफोड़. आरोपी डिप्टी रेंजर से पूछताछ करती लोकायुक्त पुलिस टीम।

भास्कर संवाददाता | कांटाफोड़

उज्जैनकेलोकायुक्त दस्ते ने गुरुवार को कांटाफोड़ वन परिक्षेत्र में पदस्थ एक डिप्टी रेंजर को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा। लोकायुक्त इंस्पेक्टर बसंत श्रीवास्तव ने बताया सब रेंज बेड़गांव में पदस्थ डिप्टी रेंजर अवधेश प्रतापसिंह ने बेड़गांव गांव के उमरावसिंह भिलाला से 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। भिलाला ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से की थी। भिलाला ने बताया था कि उनसे अपने खेत में रखवाली करने के लिए झोपड़ी बनाई है। संबंधित डिप्टी रेंजर ने उस झोपड़ी में लगी लकड़ियों को अवैध बताते हुए कहा था कि इसमें इमारती लकड़ी लगाई गई है। प्रकरण बनाऊंगा या फिर पांच हजार रुपए लूंगा।