गऊघाट नृसिंहघाट पर चलाया सफाई अभियान
गऊघाट नृसिंहघाट पर चलाया सफाई अभियान
उज्जैन। नगरनिगम द्वारा घाटों की सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को गऊघाट और नृसिंहघाट पर सफाई की गई। गऊघाट पर नागरिकों की समिति ने श्रमदान किया। नृसिंहघाट पर रामादल अखाड़ा परिषद के डॉ. रामेश्वरदास, महंत भगवानदास, दिग्विजयदास मौजूद थे। उन्होंने निगमायुक्त अविनाश लवानिया से घाटों पर पेयजल, सफाई, प्रकाश और महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के शेड लगाने का सुझाव दिया।
हेल्थवर्कर को निलंबित करें
महिदपुर। स्वास्थ्यविभाग के हेल्थ वर्कर पर कार्य में लापरवाही बरतने पर समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने निलंबन की कार्रवाई की। जनपद के सभागृह में बुधवार को कलेक्टर कवींद्र कियावत ने समीक्षा बैठक ली। रणायरापीर के आरोग्य केंद्र के हेल्थ वर्कर वसीम खान के लगातार अनियमित रहने पर निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ही मीना जोकचंद को जानकारी पूर्ण नहीं बताने पर कक्ष से ही बाहर कर दिया।