- Hindi News
- एक दर्जन से अधिक घायल, रात1.30 बजे उज्जैनरैफर घायलों में से दो की मौत
एक दर्जन से अधिक घायल, रात1.30 बजे उज्जैनरैफर घायलों में से दो की मौत
टेम्पो ट्रैक्स-आयशर की भिड़ंत में 4 की मौत
बड़नगर | उज्जैन-बदनावरमार्ग पर ढोलाना मोड़ पर मंगलवार देर रात करीब 11.30 बजे आयशर और टेम्पो ट्रैक्स में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टेम्पो ट्रैक्स में सवार डेढ़ दर्जन से अधिक लोग चपेट में आए। इनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को उज्जैन जिला अस्पताल रैफर किया है। रात 12.45 बजे तक चार गंभीर घायल उज्जैन जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से दो की उपचार के दौरान रात1.30 बजे मौतहो गई। एक अन्य गंभीर बताया गया। जानकारी के अनुसार आयशर बदनावर से बड़नगर तरफ रही थी, वहीं टेम्पो ट्रैक्स उज्जैन से तिलगारा (बदनावर) जा रही थी। शेष|पेज 7
इसीदौरान ढोलाना मोड़ पर दोनों वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रूपेश तिवारी (30) निवासी रतलाम नंदराम िनवासी तिलगारा गांव नया पाड़ा की मौत हो गई। वहीं पीरू पिता गोविंद एवं दशरथ पिता रामाजी दोनों निवासी नया पाड़ा सहित दो अन्य को गंभीर हालत में उज्जैन रैफर किया था, जहां पीरू और दशरथ की मौत हो गई। एक अन्य ज्यादा गंभीर बताया जा रहा है। दुर्घटना में बच्चे भी घायल हुए हैं। ये सभी लोग महिदपुर के समीप झारड़ा से भैरव पूजन कर लौट रहे थे।
ये हुए घायल - पुलिस के मुताबिक हादसे में घायलों को बड़नगर शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें मूलचंद पिता रणछोड़लाल, भेरू पिता रामा, संगीता पति नंदराम संगीता का पुत्र अरुण (2), प्रेमनारायण (5), सत्यनारायण (5), गीता पति राधेश्याम, कन्हैयालाल पिता रूपाजी (45) सभी निवासी नया पाड़ा शामिल हैं। वहीं पंकज, भंवरसिंह, रमेशचंद्र पिता बसंतीलाल व्यास (55), वासुदेव, मंगलाबाई पति रणछोड़, बालू, सीताबाई पति भेरू, शोभाराम पिता दशरथ (40) को उज्जैन रैफर किया गया है।