- Hindi News
- सिंहस्थ का प्रबंधन आधुनिक पर परंपराओं का हो पालन
सिंहस्थ का प्रबंधन आधुनिक पर परंपराओं का हो पालन
भासं. उज्जैन। संभागायुक्तडॉ. रवींद्र पस्तौर ने सोमवार को सिंहस्थ की अलग-अलग 15 समितियों का गठन किया था। जिस पर उन्होंने मंगलवार को इन सभी समितियों की सुबह से लेकर शाम तक बारी-बारी से बैठकंे ली और दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संभागायुक्त ने कहा कि सिंहस्थ मेले का प्रबंधन आधुनिक तरीके से किया जाए लेकिन धार्मिक परंपराओं का पालन भी अक्षरश: किया जाना चाहिए।
बारी-बारी से ली गई बैठक में संभागायुक्त ने सभी को स्पष्ट किया कि विभाग अभी से अपनी कार्ययोजना मास्टर प्लान के अनुरूप बनाकर बिंदुवार यह तय कर ले कि किस महीने में क्या काम किया जाना है। उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए मात्र 15 माह की अवधि बची है।
रेलवेके हिस्से में ब्रिज निर्माण की बाधा करें दूर : गौरतलबहै कि शहर में एमआर 5, एमआर 10, लेवल क्रासिंग 8 15 पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिजों का पटरियों के ऊपर का हिस्सा रेल विभाग को बनाना है। जबकि जीरो पाइंट पर बन रहे ब्रिज का हिस्सा सिंहस्थ के निर्माण मद से ही किया जाना है। जिस पर संभागायुक्त ने चार रेलवे ओवरब्रिज में रेलवे भाग के निर्माण में रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश देते हुए रेलवे चीफ इंजीनियर से समन्वय करने को कहा। बैठक के दौरान ही उन्होंने अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर रेलवे के मुख्य अभियंता को कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।