पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 फर्मांे को दो दिन में वर्कआॅर्डर जारी 250 प्रकार की दवाइयां मिल सकेगी

13 फर्मांे को दो दिन में वर्कआॅर्डर जारी 250 प्रकार की दवाइयां मिल सकेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। स्वास्थ्य विभाग द्वारा माधवनगर अस्पताल, जीवाजीगंज अस्पताल जिला अस्पताल में दवाई वितरण केंद्र खोले गए हैं। यहां से मरीजों को 24 घंटे नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती है। करीब दो माह से शासन से अनुबंधित कंपनी टीएमसी से दवाइयां सप्लाई नहीं हो रही है। ऐसे में यहां दवाइयों की समस्या हो गई है। मरीजों को सिप्रोफ्लेक्सिन एंटीबायोटिक, एलर्जी पेट तथा उल्टी-दस्त की दवाइयां नहीं मिल पा रही है। इनका सीरप, इंजेक्शन टेबलेट आदि नहीं होने से समस्या है। दवाइयों की समस्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर टेंडर किए गए हैं। करीब 13 फर्मों के टेंडर स्वीकृत हुए हैं। इनसे आवश्यक दवाइयां, उपकरण,जांच के उपयोग में आने वाली सामग्री ली जाएगी। इससे काफी हद तक अस्पताल दवाई वितरण केंद्रों पर दवाइयों की समस्या नहीं रहेगी। दो दिन के भीतर इन फर्मों को वर्क आॅर्डर जारी कर दिए जाएंगे। यानी जिन दवाइयों की आवश्यकता है, उन्हें मंगवाया जाएगा।
दैनिक भास्कर ने 15 सितंबर के अंक में दवाई वितरण केंद्रों पर आवश्यक दवाइयां खत्म होने संबंधी समाचार का प्रकाशन किया गया था, उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने दो दिन में फर्मों को वर्कआॅर्डर जारी करने का निर्णय लिया है ताकि मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हो सके। स्थानीय स्तर पर दवाई खरीदी होने से अस्पताल प्रशासन को जब भी दवाइयों की आवश्यकता होगी, तब संबंिधत फर्मों को ऑर्डर देकर दवाइयां मंगवा ली जाएगी। वहीं टीएमसी को भी दवाइयों के ऑर्डर किए गए हैं। वहां से दवाइयां आने पर अस्पताल में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हो सकेगी।

(15 सितंबर को प्रकाशित खबर।)