- Hindi News
- लैपटॉप में नहीं मिले छात्रा के फोटो, आरोपी को जेल भेजा
लैपटॉप में नहीं मिले छात्रा के फोटो, आरोपी को जेल भेजा
मामला सुभाषनगर की छात्रा को ब्लैकमेल कर ज्यादती करने का
चारदिन पहले सुभाषनगर की एक छात्रा को ब्लैकमेल कर ज्यादती करने के मामले में नीलगंगा पुलिस को आरोपी युवक का लैपटॉप मिल गया है लेकिन उसमें पीडि़ता के फोटो नहीं मिले। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया सुभाषनगर की एक युवती ने 12 सितंबर को इंदौर निवासी प्रतीक उपाध्याय पर ब्लैकमेल कर ज्यादती करने लैपटॉप में अश्लील फोटो रखने के आरोप लगाए थे। प्रतीक को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर लिया था। पूछताछ में उसने लैपटॉप इंदौर स्थित सुदामानगर पर किराए के मकान पर होना बताया था। लैपटॉप की तलाश में प्रतीक को उसके कमरे पर ले गए थे, जहां से उसका लैपटॉप बरामद कर लिया। जिसमें फोटो नहीं मिले हैं। प्रतीक को रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
साथीकर्मी से ज्यादती करने वाला भी गया जेल- नीलगंगापुलिस ने बताया 13 सितंबर को नागदा के मेहमूद खान को उसकी साथी कर्मी से ज्यादती के मामले गिरफ्तार कर एक दिन की रिमांड पर लिया था। मंगलवार को रिमांड खत्म होने पर आरोपी को जेल भेज दिया।