पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रचार सामग्री के टेंडर को लेकर ही सवाल

प्रचार सामग्री के टेंडर को लेकर ही सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। स्वास्थ्यविभाग की योजनाओं की प्रचार सामग्री के टेंडर पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। वॉल पेंटिंग,फोटोग्राफी,फ्लेक्स सहित 17 प्रकार की सामग्री का एक ही टेंडर निकाला गया है। ऐसे में एक ही संस्था सभी कार्य ठीक से कर पाएगी, इसमें संदेह है। दूसरी तरफ टेंडर फार्म डाले जाने को लेकर सोमवार को हुए विवाद के बाद अपर कलेक्टर सीएमएचओ कार्यालय में नोडल अधिकारी पवन जैन ने कहा कि मामले में जांच होगी। यदि कोई दोषी पाया जाएगा तो कार्रवाई होगी।

ठेका करीब 17 लाख रुपए का है। ठेकेदारों ने नवागत सीएमएचओ डॉ.अशोक यादव के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज करवाई गई थी। उनका आरोप था कि तय समय पर दोपहर 1 बजे तक पहुंचने के बाद भी उन्हें टेंडर फार्म नहीं डालने दिए गए। विवाद और आपत्ति के बाद टेंडर नहीं खोले गए हैं। 25 सितंबर को टेंडर खोले जाने की बात कही जा रही है। दूसरी तरफ यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि 17 प्रकार की सामग्री का एक ही ठेका क्यों किया जा रहा है। एक ही संस्था इतनी सेवाएं ठीक से दे पाएगी, इसमें संदेह है। पूरे मामले में अपर कलेक्टर नोडल अधिकारी पवन जैन ने कहा कि टेंडर को लेकर तकनीकी बिंदुओं पर जांच होगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया के लिए जो भी दोषी होंगे,उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

^प्रचारसामग्री के टेंडर में जांच होगी। सभी तकनीकी पहलुओं को देखा जाएगा। जो तथ्य सामने आएंगे,उनके अनुसार कार्रवाई होगी। पवनजैन,अपर कलेक्टरनोडल अधिकारी स्वास्थ्य

इनबिंदुओं पर जांच

>एफडी दी जाए या डीडी स्पष्ट

क्यों नहीं।

> टेंडर की समय सीमा कितनी होगी।

> फर्म के अनुभव के बारे में जिक्र क्यों नहीं।

> समय पर आने के बाद भी एनजीओ को टेंडर क्यों नहीं डालने दिए।