पंचायत चुनाव दलीय आधार पर कराएं
गरीबोंके राशन कार्ड नहीं बन रहे, गांवों में बिजली कम मिल रही और बिल ज्यादा के, जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे, सरकार की योजनाओं में पंजीयन नहीं हो रहा, बताओ कैसे चुनाव जीतेंगे।
ये पीड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं की है। मंगलवार को इंदौर रोड स्थित एक निजी गार्डन में आयोजित भाजपा जिला ग्रामीण की बैठक में जब आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जिलाध्यक्ष श्याम बंसल ने पदाधिकारियों से सुझाव मांगे तो उन्होंने समस्याएं गिनानी शुरू कर दी। नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना था कि जनमानस की समस्याओं का निराकरण किया जाना चाहिए। इसके लिए कलेक्टर से लेकर सरकार तक बात की जाए। जिलाध्यक्ष बंसल ने राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा सस्ते अनाज और बिजली का फायदा सभी ले रहे हैं। यदि बिजली नहीं मिल रही तो जनरेटरों की बिक्री क्यों कम हो गई। हमें नकारात्मक बातें नहीं करना चाहिए। जाति प्रमाण पत्र जैसी समस्याएं स्थानीय स्तर पर ही सुलझाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे आपसी मतभेद बाहर नहीं जाना चाहिए। चुनाव में अच्छे प्रत्याशी खडं करें और उन्हें जिताएं। बंसल ने पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। बैठक में संभागीय संगठन मंत्री राकेश डागोर, विधायक अनिल फिरोजिया, मदन सांखला, लालसिंह राणावत, रामसिंह जादौन, डॉ. प्रभुलाल जाटवा, दयाराम धाकड़, भंवरसिंह आंजना सहित जिले के नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। महापौर रामेश्वर अखंड घट्टिया क्षेत्र के पूर्व विधायक के नाते इस बैठक में भी नजर आए।
कोई बोलने वाला नहीं था
सांसदडॉ. चिंतामणि मालवीय ने अपने उद्बोधन में जहां तीन महीने का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया वहीं खान डायवर्सन योजना को लेकर उन्होंने कहा केवल इंदौर में योजना लागू होने वाली थी, उज्जैन की तरफ से कोई बोलने वाला नहीं था, मैंने केंद्रीय मंत्री उमा भारती से बात कर योजना मंजूर कराई। सांसद के इस वाक्य पर सभी नेता उनकी ओर देखने लगे। सांसद ने अपनी योजनाएं गिनाते हुए यहां कि विक्रम वाटिका को बाहुबलियों की चंगुल से मुक्त करा कर रहूंगा।
येदिए सुझाव
>पंचायत चुनाव भी पार्टी आधारित होना चाहिए।
> जन धन योजना के बैंक खाते खुलवाने के लिए घर-घर जाएं। वे पार्टी से जुड़ेंगे।
> सफेद राशन कार्ड पर भी सामग्री देने की व्यवस्था करें।
> मतदाता सूचियों को वार्ड परिसीमन अनुसार बन