नवरात्रि से महाकाल की उज्जैन दर्शन बस
महाकालमंदिर प्रबंध समिति ने उज्जैन दर्शन बस सेवा इस नवरात्रि के दौरान शुरू करने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को मंदिर कार्यालय में आरटीओ शैलेंद्र निगम, अपर कलेक्टर इंदिरा शर्मा, यातायात डीएसपी आरएस ठाकुर आदि सदस्यों की समिति ने बस ड्राइवर-क्लीनर गाइड पद के लिए बुलाए आवेदकों के इंटरव्यू लिए।
दोपहर 3 बजे शुरू हुए इंटरव्यू में ड्राइवर के लिए 12, क्लीनर के लिए 12 गाइड के लिए 5 आवेदन सहित कुल 29 आवेदन समिति को प्राप्त हुए थे। आरटीओ निगम के मुताबिक समिति ने इंटरव्यू में क्लीनर गाइड हेतु दो आवेदकों का चयन कर लिया है। ड्राइवर के लिए 5 लोग फीट पाए गए है। चालन परीक्षण के बाद इनमें से एक आवेदक काे चयन करेंगे। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने कहा नवरात्रि के दौरान बस सेवा शुरू कर देंगे। पुजारी प्रदीप गुरु के यजमान ने यह बस मंदिर को दान दी है। समिति ने आरटीओ संबंधी बस के कागज तैयार करवा लिए है।
अन्य बस से किराया कम
मंदिरप्रबंध समिति के प्रशासक जोशी ने कहा शहर में अभी मप्र पर्यटन निगम सहित निजी बस उज्जैन दर्शन में चल रही है। महाकाल मंदिर के बाहर से चलने वाली पर्यटन बस प्रति यात्री 60 रुपए देवासगेट बस स्टैंड से चलने वाली अन्य बस 47 रुपए किराया लेती है। लेकिन मंदिर समिति इसे व्यवसायिक रूप में नहीं चलाते हुए नो प्रॉफिट-नो लॉस के तहत कम किराया लेकर चलाएगी। जल्द इसका किराया जारी करेंगे।