मां गजलक्ष्मी का 100 लीटर दूध से अभिषेक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन. अष्टमी पर मंगलवार को नईपेठ स्थित मंदिर में भक्तों ने श्री गज लक्ष्मी का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया। सुबह 8 से 10 बजे तक चले अभिषेक में बड़ी संख्या में भक्त उमड़े माता की आराधना की। इसे हाथी अष्टमी भी कहते हैं। महिलाओं ने मिट्टी से बनी हाथी की प्रतिमाएं भी मंदिर में चढ़ाई। पुजारी राजेश गुरु ने बताया शृंगार बाद शाम 6 बजे महाआरती कर प्रसादी वितरित की गई।